Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan High Court Civil Judge Vacancy: राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के 222 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं अभ्यर्थी अपने आवेदन 9 अप्रैल से 8 मई 2024 तक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। हमारे द्वारा आपको राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और आधिकारिक नोटिफिकेशन इस लेख के अंत में उपलब्ध करवा दिया गया है।

Rajasthan High Court Civil Judge Vacancy

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपए रखा गया है। ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपए रखा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के द्वारा कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो आवेदन हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है एवं अभ्यर्थियों आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाने वाली है।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता को कानून में एलएलबी डिग्री की होना रखा गया है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आप इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थियों के पास अपना आधार कार्ड, एलएलबी की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज वेकैंसी

इस भर्ती का आयोजन कुल 222 पदों पर करवाया जा रहा है इसमें राजस्थान हाई कोर्ट के अंतर्गत सिविल न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती के आवेदन कैसे करे?

आवेदन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। उसके बाद Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करना है। वहाँ पर राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन दिया गया है, उसमें दी गई संपूर्ण जानकारी चेक करनी है।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन में उपलब्ध संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में Apply Online Link पर क्लिक करना है। इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भर देनी है। फिर अपने दस्तावेजों सहित, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करनी है।

आवेदन शुल्क का भुगतान अपने कैटगरी के अनुसार ऑनलाइन तरीके से करना है। आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भर लेने के बाद में फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट  निकल कर अपने पास सुरक्षित रख लेनी है। 

Rajasthan High Court Civil Judge Vacancy Apply & Notification Link

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Click Here

अप्लाई ऑनलाइन  – Click Here

Leave a comment